क्या आप जानते हैं Hard Disk Kya Hai और यह कितने प्रकार की होती है? आप लोगों ने हार्ड डिस्क का नाम सुना ही होगा क्योंकि जब भी हम कंप्यूटर खरीदने जाते हैं तब Hard Disk का नाम जरूर आता है। आज के इस लेख में हम आपको हार्ड डिस्क के बारे में डिटेल में बताएंगे। Hard Disk Kya Hai और यह कितने प्रकार की होती है?
जैसे घर में कपड़ों को रखने के लिए अलमारी की जरूरत होती है वैसे ही कंप्यूटर में डाटा को स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क की जरूरत होती है इसे Hard Disk Drive (HDD) भी कहा जाता है। यह Magnetic Material से बना होता है जो Magnetic Recording Techniques का पालन करके डाटा को स्टोर करता है।
सबसे पहला हार्ड डिस्क IBM कंपनी के द्वारा बनाया गया था जिसकी Storage Capacity सिर्फ 5MB थी और इसका वजन 250 किलो था। धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी एडवांस होती गई और हार्ड डिस्क में भी अनेकों बदलाव किए गए। आजकल आधुनिक हार्ड डिस्क इसका परिणाम है। अगर आप एक कंप्यूटर जब फिर एक External Hard Disk खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका हार्ड डिस्क के बारे में जानना बहुत जरूरी है। हम आपको इस लेख में Hard Disk के बारे में जानकारी देंगे कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
हार्ड डिस्क क्या है? What is Hard Disk in Hindi
हार्ड डिस्क एक मेमोरी डिवाइस है जिसे Non-Volatile Memory कहा जाता है हार्ड डिस्क में हम डाटा को Permanently स्टोर कर सकते हैं और इसका डाटा दोबारा से प्राप्त भी किया जा सकता है। हार्ड डिस्क को Hard Disk Drive (HDD) भी कहा जाता है। इसमें एक गोलाकार डिस्क होती है जिसमें डाटा Digitally Store होता है यह डिस्क बहुत तेजी से घूमती है इसकी स्पीड को हम RPM (Revolutions Per Minute) में मापते हैं। जितना ज्यादा RPM उतना ही ज्यादा Data को Read ओर Write करने की स्पीड होती है।
कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती है पहला Primary Memory दूसरा Secondary Memory. हार्ड डिस्क कंप्यूटर का सेकेंडरी मेमोरी होता है। कंप्यूटर को बंद करने के बाद भी हार्ड डिस्क से डाटा डिलीट नहीं होता अर्थात इसमें डाटा सुरक्षित रहता है। RAM को प्राइमरी मेमोरी कहा जाता है इसमें कंप्यूटर बंद होने के बाद डाटा अपने आप डिलीट हो जाता है। अब आप जान चुके होंगे Hard Disk Kya Hai? अब मैं आपको Hard Disk के प्रकार के बारे में बताऊंगा कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
हार्ड डिस्क कितने प्रकार की होती है?
हार्ड डिस्क मुख्यता चार प्रकार की होती है जिनका विवरण निम्नलिखित है-
PATA
PATA का पूरा नाम Parallel Advanced Technology Attachment है। इसका उपयोग सबसे पहले 1986 में किया गया था इस हार्ड डिस्क में ATA Interface Standard का इस्तेमाल किया गया था जिसके द्वारा इसे कंप्यूटर से जोड़ा जा सकता है। यह एक मध्यम गति की हार्ड डिस्क है।
SATA
SATA का पूरा नाम Serial Advanced Technology Attachment है। SATA हार्ड डिस्क का Data Transfer Rate, PATA हार्ड डिस्क के मुकाबले काफी अधिक होता है इसकी गति 600 MBPS तक हो सकती है। आजकल के अधिकतर कंप्यूटर और लैपटॉप में इसी प्रकार की Hard Disk का इस्तेमाल किया जाता है।
SCSI
SCSI का पूरा नाम Small Computer System Interface है। इस हार्ड डिस्क की डाटा ट्रांसफर स्पीड अधिकतम 640 MBPS तक हो सकती है। इस हार्ड डिस्क में Computer System Interface Technology का इस्तेमाल किया गया है।
SSD
SSD का पूरा नाम Solid State Drives है। यह एक Non-Volatile Memory होती है। इसमें एक प्रकार की Chip होती है जिसमें डाटा स्टोर होता है। इस ड्राइव में कोई भी Moving Part नहीं होता। यह ड्राइव सबसे लेटेस्ट है और यह पिछले सभी Hard Disk के मुकाबले सबसे तेज और सबसे बेहतर है। SSD की स्पीड 500 MBPS तक होती है और यह कम बिजली का इस्तेमाल करती है। इसका आकार बाकी ड्राइव से काफी छोटा और वजन काफी हल्का होता है। एसएसडी बाकी सारी हार्ड ड्राइव से काफी महंगी होती है और इसमें डाटा स्टोरेज कैपेसिटी भी कम होती है।
हार्ड डिस्क के भाग
- Magnetic Platters
- Read/Write Head
- Actuator
- Read/Write Arm
- Spindle
- Circuit Board
- Connector
- Logic Board
- Jumper